सस्ती सब्जियों के लिए अभी एक माह और इंतजार
पिछले सप्ताह के मुकाबले कुछ सब्जियों के दाम में आई गिरावट
टमाटर का रेट 45 से कम होकर 30 रुपये किलो हुआ
अरबी, फ्रांसबीन हरी मिर्च और शिमला मिर्च में 20 रुपये किलो की आई गिरावट
लोकल सब्जियां की सप्लाई पूरी तरह से हो चुकी है समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कुछ पहाड़ी सब्जियों में गिरावट आई है, लेकिन पूरी तरह से सस्ती सब्जियों के लिए एक महीने तक इंतजार करना होगा। विक्रेताओं के अनुसार पहाड़ों में बारिश शुरू हो गई है, लेकिन नई पैदावार आने में अभी समय लगेगा। इस कारण अभी मांग के अनुसार सप्लाई न होने के कारण रेट लगातार बढ़ रहे हैं जबकि लोकल सब्जियों की सप्लाई पूरी तरह से बंद है। 10 दिन से सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं।
हालांकि पिछले सप्ताह के मुकाबले में टमाटर के दाम में 15 रुपये की गिरावट आई है। टमाटर के दाम इस समय 30 रुपये है जबकि पिछले सप्ताह यह 45 रुपये था। मटर का रेट 100 से कम होकर 80 रुपये किलो हो गया है। अदरक अभी भी काफी तेज है। अदरक का रेट 120 रुपये किलो पहुंच गया है, जो पिछले सप्ताह 100 रुपये था। अरबी, फ्रांसबीन हरी मिर्च और शिमला मिर्च में 20 रुपये किलो की गिरावट आई है।
सेक्टर-26 मंडी के बिट्टू वेजिटेबल विक्रेता के संचालक प्रवीण कुमार का कहना है कि इस समय शहर में सिर्फ पहाड़ी सब्जियों की सप्लाई आ रही है। टमाटर के रेट में गिरावट आई है, लेकिन जब तक पहाड़ों से खुलकर सप्लाई नहीं आ जाती तब तक रेट में गिरावट नहीं होगी।
इस समय यह है रेट
सब्जियां रुपये (प्रति किलो)
मूली 40
शिमला मिर्च 60
अरबी 40
बैगन 50
बंदगोभी 30
फ्रांसबीन 60
भिंडी 40
धनिया 100
गाजर 30
लोकी 50
करेला 30
खीरा 40
लहसून 40
मिर्च 20
कद्दू 30
तोरी 40
मटर 110
शिमला मिर्च 60
नींबू 50
पालक 20
फूल गोभी 60
आलू पहाड़ी 29