फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज ने मारी बाजी, 6.66 करोड़ रुपये में बिका रायपुर खुर्द का शराब ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
बजाज ने मारी बाजी, 16 में से 11 ठेके अपने नाम किए
विज्ञापन

सबसे महंगा 6.66 करोड़ में बिका रायपुर खुर्द का शराब ठेका

-विनीत खन्ना ने दूसरी सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा सेक्टर-30 का ठेका
-सबसे कम बोली लगा गांव किशनगढ़ का ठेका राजिंदर कौर ने 1.71 करोड़ में खरीदा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
शराब कारोबारी कमल बजाज ने एक बार फिर ऊंची बोली से दबदबा कायम रखा। बजाज ने अपनी कंपनी लिकर वर्ल्ड वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 6.66 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर रायपुर खुर्द स्थित शराब का ठेका अपने नाम किया। रायपुर खुर्द शराब ठेके के लिए एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने 2.50 करोड़ रुपये रिजर्व प्राइज रखी थी। गांव किशनगढ़ का ठेका सबसे कम कीमत में बिका। शराब कारोबारी राजिंदर कौर ने 1.71 करोड़ रुपये की बोली लगाकर इसे ठेके को अपने नाम किया।
ठेकों की नीलामी में शराब कारोबारी कमल बजाज, विनीत खन्ना, कलेर, सिंगला और कमलेश झा सहित अन्य ने हिस्सा लिया। शहर कारोबारी कमल बजाज और कलेर के बीच नीलामी में मुकाबला देखने को मिला। पिछली बार शराब कारोबारी कलेर ने 9.51 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर सेक्टर-42 मार्केट में स्थित शराब ठेका खरीदा था।
विज्ञापन

असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर ने बताया कि एक्साइज पॉलिसी में इस बार 93 शराब ठेकों को नीलामी में शामिल किया गया। 79 शराब ठेकों की नीलामी के लिए 166 लोगों ने टेंडर भरा था। बुधवार को 78 ठेके नीलाम किए गए। इससे एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को 266 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि पिछले साल 77 ठेकों की नीलामी से 209 करोड़ कमाए थे।
एक्साइज डिपार्टमेंट ने 78 शराब ठेकों की नीलामी के लिए रिजर्व प्राइज 209 करोड़ रखा था। रिजर्व प्राइज के मुकाबले इस बार शराब ठेकों की नीलामी में विभाग को 27.53 प्रतिशत अधिक राजस्व मिला। पिछली बार पहली नीलामी में 170 करोड़ राजस्व आया था। इस बार 78 शराब ठेकों की नीलामी के जरिए एक्साइज डिपार्टमेंट को करीब 97 करोड़ रुपये की ज्यादा क माई हुई हैं।

दूसरा सबसे महंगा बिका सेक्टर-30 का ठेका
शराब ठेकों की नीलामी में सेक्टर-30 स्थित शराब ठेके के लिए दूसरी सबसे ऊंची बोली लगाई गई। सेक्टर-30 शराब ठेक ा विनीत खन्ना व कमलेश खन्ना ने 5.68 करोड़ रुपये में खरीदा। यह पिछली बार 5.05 करोड़ रुपये में बिका था।

पिछली बार कलेर ने सेक्टर-42 का शराब ठेका खरीदा था सबसे महंगा
पिछली बार शराब कारोबारी कलेर ने कलेर वाइन्स के नाम पर सेक्टर-42 स्थित शराब ठेका सबसे महंगा खरीदा था। इसके लिए कलेर ने 9.51 करोड़ की बोली लगाई थी। इस बार शराब कारोबारी कलेर ने सेक्टर-42 स्थित शराब ठेका 5 करोड़ 1 हजार 325 रुपये में खरीदा। एक्साइज डिपार्टमेंट ने इसके लिए 5 करोड़ रिजर्व प्राइज रखा था। इसे रिजर्व प्राइज से मात्र 1,325 रुपये अधिक की बोली लगाकर कलेर ने खरीदा।
विज्ञापन


बजाज ने 16 के लिए लगाई थी बोली, 11 खरीदे
कमल बजाज ने 78 शराब ठेकों में से 16 के लिए बोली लगाई थी। इसमें से एक शराब के ठेके लिए लगाई बोली रिजर्व प्राइज से कम होने के चलते रद्द कर दी गई। दरअसल, कमल बजाज ने सेक्टर-7 मार्केट में स्थित शराब ठेके के लिए रखी गई रिजर्व प्राइज 2,53,23,557 पर 2.51 करोड़ की बोली लगाई थी, जोकि रिजर्व प्राइज से कम थी। इस कारण एक्साइज डिपार्टमेंट ने बोली को रद्द कर दिया। अब यह ठेका अगली नीलामी में शामिल किया जाएगा। बजाज ने 16 में इस बार 11 शराब ठेके अपने नाम किए।


बॉक्स: शहर के टॉप-15 शराब ठेके, जो सबसे महंगे बिके
वेंड कोड/शराब ठेका कंपनी व बोलीदाता का नाम नीलामी राशि (करोड़ रुपये में)
(82) रायपुर खुर्द लिकर वर्ल्ड वेंचर्स 6.66 करोड़
(35) सेक्टर-30 मार्केट विनीत खन्ना व कमलेश खन्ना 5.68 करोड़
(73) मनीमाजरा-कालका रोड लिकर वर्ल्ड वेंचर्स 5.67 करोड़
(43) सेक्टर-35 सी मार्केट लिकर वर्ल्ड वेंचर्स 5.61 करोड़
(84) गांव कजहेड़ी लिकर वर्ल्ड वेंचर्स 5.61 करोड़
(48) सेक्टर-40 डी मार्केट जुबली बेव्रेजस 5.33 करोड़
(83) गांव हल्लोमाजरा कलेर वाइन्स 5.33 करोड़
(61) सेक्टर-47 सी मार्केट कलेर वाइन्स 5.33 करोड़
(51) सेक्टर-42 मार्केट कलेर वाइन्स 5.00 करोड़
(80) गांव दरिया फ्रेंड्स लिकर 4.88 करोड़
(09) सेक्टर-15 मार्केट कमलेश झा एंड कंपनी 4.77 करोड़
(20) सेक्टर-22 बी मार्केट गुलशान कुमार 4.61 करोड़
(19) सेक्टर-22 बी मार्केट दीपक नारंग 4.59 करोड़
(55) सेक्टर-44 डी मार्केट लिकर वर्ल्ड वेंचर्स 4.52 करोड़
(91) गांव खुड्डा लाहौरा विजय शर्मा व हरजिंदर सिंह 4.44 करोड़


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें