फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेरका की कीमतों में हुई कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
वेरका घी अब बीस रुपये सस्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
मिल्कफेड ने वेरका घी की कीमतों में अब बीस रुपये प्रति लीटर प्रति किलोग्राम की कटौती की घोषणा की है। घी के दाम 26 फरवरी से कम कर दिए गए हैं। वेरका ने अपने उपभोक्ता पैक और थोक पैक की घी की कीमत में समान तौर पर कमी की है। पंजाब स्टेट को-आपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन ने यह फैसला त्योहार के मद्देनजर लिया है। कंपनी के एडीशनल मार्केटिंग डायरेक्टर एचएस ग्रेवाल ने कहा कि वेरका में हमारे प्रयास प्रतिस्पर्धात्मक कीमतों पर उपभोक्ताओं को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करना है। कीमतों में यह कमी इस साल उनके होली समारोहों और अधिक रंग जोड़ने में मदद करेगी। वह अपनी खुशियां जोश के साथ मना सकेंगे। उन्होंने बताया कि अपने उपभोक्ताओं की संख्या में वृद्धि करने के लिए वेरका ने नई दिल्ली के बाजार में प्रवेश किया है और इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि वेरका बिक्री से मिलने वाले फंड का एक महत्वपूर्ण हिस्सा दूध की खरीद में खर्च करता है। मिल्कफेड के लिए डेयरी फार्म के हित सबसे महत्वपूर्ण हैं। इसमें से लाभ का 80 से 85 फीसदी हिस्सा डेयरी फार्मर्स के हित के लिए खर्च किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें