(फोटो ट्रैक में सेव है)
भाजपा का कोट आना बाकी है............
विकास कार्यों को लेकर कांग्रेेस-भाजपा में क्रेडिट वार की जंग
सेक्टर-39 में स्वीमिंग पूल के लिए कांग्रेस ने हवन कर किया भूमि पूजन
भाजपा सांसद किरण खेर को आज करना है स्वीमिंग पूल का शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
शहर में विकास कार्य को लेकर कांग्रेस और भाजपा में क्रेडिट वार शुरू हो गया है। सेक्टर-39 में स्वीमिंग पूल बनना है। शनिवार को सांसद किरण खेर स्वीमिंग पूल का शिलान्यास करेंगी। वहीं, इलाका पार्षद गुरबख्श रावत ने शुक्रवार को हवन के साथ भूमि पूजन कर दिया। इस मौके पर सेक्टर-39 और 40 के निवासियों के अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। गुरबख्श रावत ने कहा कि काफी समय से लंबित मांगों को पूरा किया जा रहा है।
बता दें कि पिछले 9 साल से स्वींमिंग पूल की मांग चली आ रही थी। इसका निर्माण कार्य शुरू होने से पहले शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। चार करोड़ 48 लाख रुपये से बनने से वाला स्वीमिंग पूल एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। गुरबख्श रावत ने कहा कि वह इसके लिए पिछले छह साल से प्रयास कर रही थी। उन्होंने चुनाव घोषणा पत्र में भी अपने एरिया में स्वीमिंग पूल बनाने का उल्लेख किया था। वह समय-समय पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों, प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों के ध्यान में लाती रही हैं। इसके बनने से लोगों से किया वादा पूरा होगा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने गुरबख्श रावत को बधाई देते कहा है कि उन्होंने अपना टारगेट पूरा कर लिया है। उन्होंने वार्ड के निवासियों को भी बधाई दी। यह क्रेडिट गुरबख्श रावत को जाता है। यह पूछे जाने पर कि शनिवार को सांसद किरण खेर स्वीमिंग पूल का शिलान्यास करेंगी तो उन्होंने कहा कि सांसद की मर्जी है। उनके बारे में कुछ नहीं कहना।
किरण खेर ने दिया गुरबख्श को निमंत्रण
स्वीमिंग पूल के भूमि पूजन की खबर मिलने के बाद सांसद किरण खेर ने खुद ही गुरबख्श रावत को फोन किया। रावत ने खेर का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। गुरबख्श रावत ने बताया कि सांसद किरण खेर ने कहा है कि आप जरूर आएं, हमने कार्ड नहीं छपवाया है।
कोटस (स्वीमिंग पूल)
क्रेडिट वार नहीं है। सांसद किरण खेर शहर की जनता के लिए दिन रात काम कर रही हैं। हमारी सांसद काम करने वाली हैं। इन कार्यों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। सभी लोगों को सांसद को सहयोग करना चाहिए। सांसद लोगों के लिए लगातार काम कर रही हैं।
- प्रेम कौशिक, महासचिव, भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश।