फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब ने मुंबई को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब ने मुंबई को 296 रनों से दी शिकस्त
विज्ञापन

मैसूर में खेला गया कैप्टन के थम्पी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
कैप्टन के थम्पी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में पंजाब ने मुंबई को 296 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही पंजाब को छह अंक हासिल हुए। चार दिवसीय मुकाबला मैसूर में खेला गया। इसमें पहले खेलते हुए पंजाब की टीम ने 91.2 ओवर में 311 रन बनाए। मनन वोहरा ने 58, गुरकीरत मान ने 73, संदीप शर्मा ने तेजी से खेलते हुए 9 चौकों की सहायता से 78 रन बनाए। गेंदबाजी में मुंबई से विजय ने 91 रन देकर चार और एम. मांजरेकर ने 61 रन देकर तीन विकेट झटके। पहली पारी में खेलने उतरी मुंबई की पूरी टीम 158 के स्कोर पर सिमट गई। अक्षित और जय ने 39-39 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्पित पन्नू ने पांच और गुरकीरत मान ने दो विकेट झटके। मैच में पंजाब ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 328 के स्कोर पर घोषित की और मुंबई को जीत के लिए 477 का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

जीत के लक्ष्य को पाने उतरी मुंबई की पूरी टीम 53.1 ओवर में 181 के स्कोर पर सिमट गई। जय ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। अरमान जाफर ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में पंजाब की ओर से गुरकीरत मान ने 72 रन देकर पांच विकेट झटके। अर्पित पन्नू ने 40 रन देकर 2 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें