फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस बढ़ी, बारिश के आसार बने

विज्ञापन
विज्ञापन
प्री मानसून की आहट, गर्मी से मिलेगी राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
दो दिन से गर्मी झेल रहे लोगों को सोमवार से राहत मिल सकती है। रविवार को तापमान और उमस में बढ़ोतरी हुई। इससे चंडीगढ़ में प्री मानसून आने के संकेत बढ़ गए हैं। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि सोमवार को बादल छा सकते हैं और हल्की बरसात आने की संभावना है। 20 जून को कई इलाकों में अच्छी बारिश के आसार हैं। इसी दिन शहर में प्री मानसून की एंट्री हो सकती है। 21 जून को भी बारिश जारी रहेगी।
रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री की। उमस में रिकार्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को उमस 68 प्रतिशत दर्ज हुई थी, जबकि रविवार को उमस 73 प्रतिशत। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले 48 घंटे में चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। हरियाणा व पंजाब के कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। बारिश की पूरी संभावना चंडीगढ़ में भी है।
विज्ञापन

28 जून को मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार प्री मानसून दो दिन पहले आने की संभावना है। पिछली बार प्री मानसून 21 जून को आया था। इसी प्रकार मानसून के भी जल्दी आने के पूरे आसार हैं। चंडीगढ़ में मानसून आने की तारीख 28 जून तय है। अक्सर मानसून देरी से पहुंचता है। पिछले साल मानसून चार जुलाई को आया था। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 34-32 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड होगा। इस पूरे हफ्ते लोगों को गर्मी से राहत रहेगी।
विज्ञापन


इस बार भी योग दिवस पर बारिश के आसार
मौसम विभाग ने जो मीडिया बुलेटिन जारी किया है, उसके मुताबिक 21 जून यानी कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बारिश के आसार बन रहे हैं। खासकर सुबह के वक्त कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। पिछली बार भी कुछ ऐसा ही हुआ था। 21 जून से पहली रात को काफी बारिश हुई थी। योग खत्म होने के बाद भी बादल बरसे थे। पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे। हालांकि प्रशासन की ओर से बारिश से निपटने के लिए बेहतरीन इंतजाम किए गए थे।


उमस बढ़ी, तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी, आज छा सकते हैं बादल
20 व 21 जून को अच्छी बारिश के आसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें