फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने मनोनीत किए निकायों में पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने मनोनीत किए निकायों में पार्षद
विज्ञापन

- हरियाणा के नगर निगम, परिषद व पालिकाओं में सेवाएं देंगे ये पार्षद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने हरियाणा की विभिन्न स्थनीय निकायों के लिए मनोनीत पार्षदों की सूची जारी कर दी है। मंत्री ने कहा कि सभी अपने पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करवाते हुए सबका साथ-सबका विकास भावना को मजबूत करेंगे।
उनके अनुसार, नगर निगम पानीपत में मनोज शर्मा व तरुण छोक्कर, नगर निगम हिसार में सुरेश कुमार धूपवाला, कृष्ण खटना और सुनील वर्मा, करनाल नगर निगम में जगदीश सभरवाल, अशोक परोछा, विक्रम कुमार को पार्षद मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह इसमें नारायणगढ़ नगर पालिका में जयप्रकाश जोशी व संजीव कुमार, बवानीखेड़ा में ज्ञानचंद गुलाटी व ओमप्रकाश, भिवानी में अल्का रानी, लोहारू में राकेश आर्य व संतराम सैनी, सिवानी में मोहन लाल बंसल व राजेंद्र कोठारी, भूना में मदनलाल व जॉनी खट्टर, फतेहाबाद में शमी ढींगरा, महेश सलोदिया व राधेश्याम तांतिया, रतिया में नरेंद्र वधवा व सुनील कुमार, फर्रूखनगर में सतपाल अरोड़ा व मोतीलाल वर्मा, सोहना में नागेंद्र मुखी, राजेंद्र बागडी व डॉ. सतीश तंवर, बरवाला में पंकज कुमार व आनंद मेहता, हांसी में सतीश कुमार, धर्मवीर राठेरिया व पवन सोलंकी, बहादुरगढ़ में इंद्र कुमार नागपाल, अशोक गुप्ता व राजपाल शर्मा, झज्जर में विकास नांदल व महाबीर सैनी, चीका में जयप्रकाश व सुरता राम शर्मा, कैथल में डा. जितेंद्र ठकराल, बृज मोहन व रमेशचंद गुप्ता, कलायत में राजाराम, राजौंद में जितेंद्र राणा व पिंकी रानी, लाडवा में सुरेंद्र पाल व बलवंती देवी, पिहोवा में जगदीश व गगन मित्तल, शाहाबाद में देव राज चौराया व कमल भारद्वाज, थानेसर में मोहन लाल अरोड़ा, भारत भूषण सिंगला व गुरदयाल सिंह काजल और समालखा में लोकराज बंसल व सचिन कपूर को पार्षद मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

जबकि नीलोखेड़ी नगर परिषद में नरेंद्र शमाज़् व दीपक सचदेवा, घरौंडा में रजनी चुघ व गुलाब धीमान, इंद्री में जगदीश गोयल व सुरेंद्र चौहान, निसिंग में लख्मी राम, तरावड़ी में सुनीता देवी व पवन कुमार कामरा, अटेली मंडी में विजेंद्र गोयल व बाबूलाल जांगड़ा, कनीना में मोहन सिंह व नरेश पंडित, महेंद्रगढ़ में कुलदीप व महेंद्र सिंह, नारनौल में हंसराज, महेंद्र सिंह व सरला यादव, नांगल चौधरी में राजेश कुमार व मुकेश कुमार, होडल में लखविंदर सिंह, मोहित कालड़ा व बांके गुज्जर, पलवल में ओमप्रकाश सैनी, लव कुमार व केशव अवतार, चरखी दादरी में डॉ. संजीव मादिया, सूबेदार दयाराम जांगड़ा व कुलदीप जोशी को पार्षद मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें