फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में 19 जिले अभी भी बाढ़ से प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के 19 जिले अभी तक भी बाढ़ से प्रभावित हैं। सरकार द्वारा चलाए जा रहे बचाव कार्यों के तहत अब तक 27286 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 425 रैपिड रिस्पांस टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में काम कर रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 8 बजे तक राज्य के 1472 गांव बाढ़ से प्रभावित थे। बाढ़ प्रभावितों के लिए सूबे में कुल 159 राहत शिविर चल रहे हैं, जिनमें 1478 लोग रह रहे हैं। वर्तमान में तरनतारन, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, होशियारपुर, रूपनगर, कपूरथला, पटियाला, मोगा, लुधियाना, मोहाली, जालंधर, संगरूर, एसबीएस नगर, फाजिल्का, गुरदासपुर, मानसा, पठानकोट और बठिंडा जिले इनमें शामिल हैं। बाढ़ से अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 19 घायल हुए हैं। इसी तरह 377 घर क्षतिग्रस्त व 770 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें