फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता को चाकू मारकर नकदी लूटने वाले आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-21 से बीते शनिवार एक सब्जी विक्रेता पर चाकू और पत्थर से हमला कर 25 हजार रुपये लूटकर फरार हुए ऑटो सवार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खड़ग मंगोली, गेट नंबर-3 निवासी प्रमोद कुमार और निशान निवासर हैं। दोनों को सीआईए सेक्टर-26 की टीम ने काबू किया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ के लिए उनका दो दिन का रिमांड हासिल किया है। दरअसल, मनीमाजरा निवासी रघुवंश मनी बीते शनिवार को पंचकूला की किसान मंडी में सब्जी बेचने के बाद घर जाने के लिए सेक्टर-15 की तरफ खड़े थे। कुछ ही देर में एक ऑटो चालक उनके पास रुका और उन्हें मनीमाजरा छोड़ने को तैयार हो गया। ऑटो चालक ने कहा रघुवंश को ऑटो में बैठा लिया। लेकिन सेक्टर 11-15 के चौक पर पहुंचते ही चालक ने ऑटो मनीमाजरा के रास्ते के बजाय सेक्टर-21 की तरफ मोड़ दिया। रघुवंश के ऐसा करने का कारण पूछने पर ऑटो चालक ने उन्हें मनीमाजरा के रास्ते पर पुलिस का नाका लगे होने के चलते दूसरे रास्ते से जाने की बात कही। लेकिन चालक सेक्टर-21 पहुंचने पर ऑटो एक झुग्गी के समीप रोक कर वहां पड़ी एक चारपाई पर बैठ गया। ऑटो चालक ने रघुवंश से बीड़ी पीने के बाद चलने को कहा। उस दौरान ऑटो चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। दोनों आरोपी रघुवंश को साथ लेकर चारपाई पर बैठ गए और बीड़ी पीने लगे। तुरंत बाद ऑटो चालक के साथी ने रघुवंश की जेब से पैसे निकालने का प्रयास किया। लेकिन उनके जेब पर हाथ रखने पर आरोपी लुटेरे ने उनके हाथ पर चाकू से वार कर दिया। ऑटो चालक ने भी रघुवंश के पांव पर पत्थर से हमला किया, ताकि वह उनके पीछे दौड़ न सकें। रघुवंश के नीचे गिरने पर दोनों आरोपी लुटेरे उनकी जेब से 25 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए थे। अगली सुबह सुबह चार बजे एक अज्ञात लड़के ने रघुवंश को घायल हालत में बेसुध पड़ा देख पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने घायल को सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरी जांच में हालत अधिक गंभीर होने पर रघुवंश को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच रेफर किया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें