500 ई रिक्शा खरीदेंगे गारबेज कलेक्टर
मेयर और कमिश्नर ने किया डोर टु डोर गारबेज कलेक्टर के साथ बैठक
अपने हिस्से का गारबेज सेग्रीगेशन करेंगे गारबेज कलेक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम के कांफ्रेंस रूम में शुक्रवार को डोर टु डोर गारबेज कलेक्टर सोसाइटी के पदाधिकारियों और नगर निगम के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मेयर राजेश कालिया ने की। बैठक में नगर निगम कमिश्नर केके यादव भी मौजूद रहे।
मेयर ने बताया कि डोर टु डोर गारबेज कलेक्टर 31 मार्च तक 500 ई रिक्शा खरीदेंगे। वे अपने हिस्से का गारबेज सेग्रीगेशन करेंगे। उन्होंने बताया कि ई रिक्शा का मॉडल क्या होगा यह नगर निगम तय करेगा। यह तय हो जाने के बाद ई रिक्शा खरीदा जाएगा। डोर टु डोर गारबेज कलेक्टर शहर भर में ढाई लाख घरों से गारबेज इकट्ठा करता है। कालिया ने बताया कि नगर निगम डोर टु डोर गारबेज कलेक्टर अपने हिस्से का गारबेज सेग्रीगेशन करेंगे। नगर निगम सर्विस स्टेशन तैयार करेगा। इसी सर्विस स्टेशन तक डोर टु डोर गारबेज कलेक्टर कूड़ा लाकर रखेंगे। सर्विस स्टेशन से नगर निगम अपनी गाड़ियों मे इसे प्रोसेसिंग प्लांट तक ले जाएंगे। मेयर ने बताया कि दो हजार ई रिक्शा खरीदे जाने हैं। गारबेज कलेक्टर फिलहाल पांच सौ ई रिक्शा खरीदेने को तैयार हो गए हैं। बाकी ई रिक्शा बाद में खरीदे जाएंगे। बैठक में जय किशन दुल्ला, सुरेंद्र कांगड़ा, ओम प्रकाश सैनी, कुष्ण कुमार चड्ढा शामिल हुए।