फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंडन ने आम लोगों के साथ स् थापित किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी को ही प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं शहरवासी : टंडन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने कार्यक्रमों में तेजी ला दी है। इंचार्ज रविंद्र पठानिया ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन कार्यक्रमों में पहुंचकर केंद्र सरकार के कार्यों का लेखा जोखा आम लोगों के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पार्टी द्वारा सेक्टर 37, 29 और रविवार को शाहपुर कालोनी सेक्टर 38 वेस्ट, सेक्टर 46 और पार्टी कार्यालय में जिला नंबर एक द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में प्रदेशाध्यक्ष ने हिस्सा लिया। टंडन ने कहा कि इन जनसभाओं में लोगों की उपस्थिति दर्शाती है कि शहरवासी इस बार भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनता देखना चाहते हैं। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिस गठबंधन में 9-9 प्रधानमंत्री उम्मीदवार के दावेदार हों वो गठबंधन मजबूत सरकार नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के विकास कार्यों का ही परिणाम है कि आज जनता स्वयं ही देश के चहुंमुखी विकास की बात को मान रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें