फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृभूमि पर पंजाब के छात्रों ने लिखे पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मातृभूमि पर पंजाब के छात्रों ने लिखे पत्र
विज्ञापन

डाक विभाग ने किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-29 स्थित देश सेवक सभागार में बुधवार को दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत पंजाब सर्कल में सिलेक्ट छात्रों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह डाक विभाग की ओर से कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चीफ पोस्टमास्टर अनिल कुमार मुख्य अतिथि और मोहाली के शिवालिक पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल किरण कौर विशेष मेहमान के रूप में पहुंचीं। पंजाब सर्कल से डाक विभाग ने 14131 छात्रों से पत्र प्राप्त किए। छात्रों ने देश के नाम पत्र मातृभूमि विषय पर पत्र लिखे। पत्र लेखन की आदत और लेखन की कला को बढ़ावा देने के लिए इस तरह का समारोह किया जाता है। इसमें कुल 12 छात्र को सिलेक्ट किया गया। पहले स्थान पर आने वाले विजेता छात्र को 25 हजार, दूसरे स्थान पर 10 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 5 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओ और स्वच्छता जागरूकता पर भी समारोह में प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें