फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों में हटाएं ग्रीनरी के नाम पर किए अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन में हटा लें अतिक्रमण
विज्ञापन

खुद न हटाने पर नगर निगम 1 जनवरी से घरों के आगे से अतिक्रमण पर करेगा कार्रवाई
आज से माइक पर सेक्टर-19 में कराई जाएगी घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम ने सेक्टर-19 के लोगों को दोबारा सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। इसमें कहा है कि जिन लोगों ने अपने घरों के आगे व सरकारी जमीन पर ग्रीनरी बनाई है, उसे तीन दिन के अंदर 31 दिसंबर तक खुद ही हटा लें। इसके लिए शनिवार को माइक से सेक्टर-19 में घोषणा भी करवाई जाएगी। नगर निगम ने पब्लिक नोटिस भी दोबारा जारी कर दिया है। लोगों ने किए कब्जों को खुद नहीं हटाया तो 1 जनवरी से अभियान चलाकर ग्रीनरी के नाम पर सभी अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
इससे पहले नगर निगम ने 24 दिसंबर को भी पब्लिक नोटिस जारी किया था। इस पर आने वाले खर्च भी लोगों से वसूल किया जाएगा। यह नोटिस सरकारी, गैर-सरकारी संस्थाओं और सेक्टर के हर निवासियों के लिए है, जिन्होंने अतिक्रमण कर रखा है। नगर निगम के रोड विंग ने सेक्टर-19 में सर्वे पूरा कर लिया है। सर्वे के बाद नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने अधिकारियों ने बैठक की थी, जिसमें सार्वजनिक नोटिस जारी करने का फैसला हुआ था। सेक्टर-19 में वी 4, 5 और 6 सड़क के आगे सरकारी जमीन पर ग्रीनरी के नाम पर कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
नगर निगम ने सर्वे कराया है। सेक्टर-19 के घरों के सामने ग्रीनरी के नाम पर बड़ी संख्या में अतिक्रमण किया हुआ है। इसे हटवाया जाएगा। इसके लिए पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। सेक्टर 19 में माइक द्वारा भी अतिक्रमण हटाने के लिए घोषणा शनिवार से करवाई जाएगी। यदि इन्हें नहीं हटाया गया तो नगर निगम खुद अभियान चलाकर इनको हटाएगा।
- केके यादव, आईएएस, कमिश्नर, नगर निगम चंडीगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें