फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागतवी जागरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलां द बनाया तेरा हार शेरा वालिए...
विज्ञापन


सेक्टर-23 के मार्केट में भगवती जागरण, माता के जयकाराें से गूंज उठा दरबार

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-23 मार्केट में शनिवार की रात बिजनेस वेलफेयर एसोसिएशन ने मां भगवती जागरण करवाया। इसमेंकाफी संख्या में लोग पहुंचे। जागरण के लिए माता रानी की जोत ज्वाला जी से शाम 4.00 बजे मार्केट में पहुंची। इस अवसर पर माता रानी की जोत का जोरदार स्वागत किया गया। जोत रात 9.00 बजे प्रज्ज्वलित की गई। इसके बाद गायक मुनिंदर चंचल ने अपने भजनाें से ऐसा समां बांधा कि वहां उपस्थित श्रोता भक्तिरस में डूब गए। चंचल ने फूलां द बनाया तेरा हार शेरा वालिए..., मैं तेरे बिना रैह नहीं सकदा मां, मैंनू तेरी आदत पै गई ए..., साड़ी चौपड़ी विच माए फैरा पा पावें थोड़ी देर लई आं... आदि भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

माता की 140 फीट लंबी गुफा बनाई
भगवती जागरण के लिए सेक्टर-23 मार्केट में पिछले कई दिनाें से विशेष तैयारियां की गई थीं। शनिवार को जागरण वाले दिन माता रानी के दरबार को फूलाें से सजाया गया। इस दौरान विशेष तौर पर माता की 140 फीट लंबी गुफा बनाई गई थी। माता भवन 40 फीट और पूजा का स्थल 90 फीट का बनाया गया था। जागरण से पहले माता रानी की ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। लोगाें ने लाइन में लगकर माथा टेका। भक्तजनाें को जोत के समय माता रानी के सिक्के और कैलेंडर 2019 भी दिए गए।
विज्ञापन


मनोहर झांकियां और जानदार प्रस्तुति ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
जागरण केदौरान पंजाब के बटाला से पहुंची टीम ने मनोहर झांकियां प्रस्तुत कीं। कलाकाराें ने विभिन्न परिधानाें में एक के बाद मनमोहक प्रस्तुति देकर वहां उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सुबह 4.00 बजे तारा रानी की कथा और धार्मिक पुस्तकों का वितरण किया गया। सुबह पांच बजे माता की आरती हुई। नवरात्र को देखते हुए कुट्टू के आटे के पकौड़े और सामक के चावल-खीर और फलों के स्टाल लगाए गए। रविवार दोपहर को लंगर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स- जागरण के दौरान भाजपा प्रधान संजय टंडन, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, व्यापार मंडल के चेयरमैन चरणजीव, प्रधान अनिल वोहरा, बिजनेस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान नरेश महाजन, शेड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान सुखपाल सिंह, जनरल सेक्रेटरी सतीश बंसल, जनरल सेक्रेटरी संजीव अग्रवाल, दीपक बतरा, अरविंदर सिंह, परमिंदर सिंह, हरकृष्ण महाजन, दविंदर गुलाटी और सनातम धर्म मंदिर के प्रधान गोस्वामी जी की पूरी टीम मौजूद रही।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें