फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट अनिवार्यता के खिलाफ सिख संगठनों में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


हेलमेट अनिवार्यता के खिलाफ सिख संगठनों में रोष
समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन का फैसला, राजभवन तक मार्च करेंगे सिख
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन की ओर से हेलमेट की अनिवार्यता के खिलाफ सिख संगठनों में जबरदस्त रोष है। चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन ने पांच सितंबर को परिवार के साथ दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट पहने राजभवन तक मार्च करने का फैसला लिया है। सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार को चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन की बैठक में राजभवन तक मार्च करने का फैसला लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन तारा सिंह ने की।
विज्ञापन

संगठन के महासचिव रघबीर सिंह रामपुर ने बताया कि पांच सितंबर से सिख महिलाओं को हेलमेट अनिवार्य करने के मुद्दे पर विशेष बैठक बुलाई गई। इसमें कहा गया कि सिख महिलाओं को हेलमेट अनिवार्य करना सिख धर्म के साथ धक्का है। यह चंडीगढ़ में रह रहे सिखों को स्वीकार नहीं होगा। चंडीगढ़ की सिख संगत 5 सितंबर को सेक्टर-34 डी स्थित गुरुद्वारा साहिब में अपने-अपने मोटरसाइकिल, स्कूटर से सिख महिलाओं के साथ एकत्र होंगे। इसके बाद राजभवन तक बिना हेलमेट के सिख महिलाओं के साथ मार्च किया जाएगा। बैठक में साधु सिंह, गुरजोत सिंह साहनी, अमर सिंह, मेजर करनैल सिंह, सुखजीत सिंह, हिम्मत सिंह, भजन सिंह, अकाली दल चंडीगढ़ के प्रधान हरदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें