फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दी वेडिंग जोन की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन तय नहीं कर पाया 58 वेंडिंग जोन, दो दिन का और समय मांगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
गवर्नर हाउस में प्रशासक के समक्ष प्रशासन के अधिकारियों ने दावा किया था कि शहर में 58 वेंडिंग जोन की साइटों की लिस्ट सोमवार तक मेयर को पहुंचा दी जाएगी, लेकिन सोमवार को ऐसा नहीं हुआ। मेयर आशा जसवाल ने जब सोमवार को पूछा तो प्रशासन की ओर से जबाव आया कि अभी तक 16 वेंडिंग जोन की साइट ही फाइनल हुई है, जबकि अभी प्रशासन के वास्तुकार विभाग ने दो दिन का और समय मांग लिया है।
आशा जसवाल का कहना है कि इन 58 साइटों को इस माह की 30 जून को होने वाली सदन की बैठक में चर्चा के लिए लाया जाएगा। मालूम हो कि पिछले बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय हो चुका है कि सेक्टर-17,19 और 22 को नो वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। यहां पर बैठे वेंडर्स को दूसरे बाजारों में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर का कहना है कि 58 साइटों के फाइनल होने के बाद फड़ी वालों को लाइसेंस देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जबकि शहर के सेक्टर-1 से लेकर 6 तक भी कोई फड़ी नहीं लगेगी। इन सेक्टरों को भी नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। तय वेंडिंग जोन की सूची निगम की वेबसाइट पर डाली जाएगी। शहर में जो वेंडर्स का सर्वे हुआ है उसमें इनकी संख्या 22 हजार आई है।

प्रशासक के समक्ष दावा किया था सोमवार को लिस्ट मेयर को सौंप देंगे
अभी तक 16 जोन की साइट ही फाइनल हुई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें