यूएस में 74.64 लाख में नीलाम हुआ हेरिटेज फर्नीचर
सौ साल पुराने थे फर्नीचर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
यूएसए में 6 जून को एक बार फिर चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी की गई। नीलामी में 5 हेरिटेज फर्नीचर करीब 74.64 लाख रुपये में बिका। नीलाम हुए सभी हेरिटेज फर्नीचर करीब 100 साल पुराने थे। एडवोकेट अजय जग्गा ने पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को पत्र लिखकर कड़ा संज्ञान लेने के लिए कहा है। सूचना देने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर नीलामी रुकवाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
शहर के शिल्पकार ली कार्बूजिए के कजन पियरे जेनरे द्वारा डिजाइन किए गए फर्नीचर यूएसए में नीलाम किए गए। इनमें पियरे जेनरे द्वारा डिजाइन किए गए आर्म चेयर, राइटिंग टेबल जूनियर आफिसर्स के लिए, पंजाब यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी फर्नीचर और पंजाब व हरियाणा विधानसभा व सचिवालय में अधिकारियों के बैठने के लिए बनाए गए फर्नीचर शामिल थे। जोकि 74.67 लाख रुपये में यूएसए में नीलाम हो गया।
हेरिटेज फर्नीचर नीलामी राशि (रुपये में)
राइटिंग टेबल जूनयिर आफिसर के लिए 22.52 लाख
चार आफिस आर्मचेयर 24.45 लाख
फोल्डिंग स्क्रीन 5.79 लाख
पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए डिजाइन सिंगल बेड 6.43 लाख
एडमिनिस्ट्रेटिव डेस्क ओर लाइब्रेरी चेयर 15.44 लाख