फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आश्रित, अनाथ बच्चों की मदद के लिए 181.23 करोड़ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने आश्रित, जरूरतमंद और अनाथ बच्चों को वित्तीय सहायता देने के लिए 181.23 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इससे राज्य के करीब 2.45 लाख बच्चों को लाभ मिलेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 432.38 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत बच्चों को नियमित वित्तीय सहायता दी जा रही है। यह सहायता उनकी पढ़ाई, रोजमर्रा की जरूरतों और बेहतर भविष्य के लिए आधार बन रही है। इसका उद्देश्य उन्हें आत्मविश्वास के साथ समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। मान सरकार का लक्ष्य है कि कोई बच्चा गरीबी या उपेक्षा के कारण अपने सपनों से समझौता न करे। हर बच्चे को सुरक्षा, अवसर और सम्मान का अधिकार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें