फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: इंडस्ट्रियल एरिया में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 66 हजार रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। पंचकूला पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत इंडस्ट्रियल फेस-1 में चल रहे जुए और सट्टेबाजी के अड्डे का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में 18 आरोपी गिरफ्तार किए गए और 66 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने जुए में इस्तेमाल होने वाले सामान को भी जब्त किया।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि क्राइम ब्रांच-19 को गुप्त सूचना मिली थी कि इंडस्ट्रियल एरिया में नंबर-बाजी और सट्टे का अवैध धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर इंचार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसने 8 दिसंबर की देर रात छापे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में परशुराम मौली जागरां, जोनी राजीव कॉलोनी, संग्राम सिंह, अटावा, अजय कुमार मौलीजागरां, प्रवीन मौली कॉम्प्लेक्स, गुरमीत सिंह, आशीष रावत, सुरेश, रविंद्र, अशोक, राम विलास, राम किशन, रजल कुमार, अशोक, श्रवण कुमार, जितेंद्र रावत, धर्मेंद्र कुमार और विजय कुमार शामिल हैं। सभी के खिलाफ सेक्टर-20 थाना में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पंचकूला पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा कि ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन का उद्देश्य ऐसे सभी संवेदनशील स्थानों पर सख्त कार्रवाई करना है जहां अवैध गतिविधियों की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि जुआ और सट्टेबाज़ी जैसी प्रवृत्तियां समाज को कमजोर करती हैं और इनके खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें