माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। रक्त की कमी को पूरा करने के लिए हैफेड कॉरपोरेट ऑफिस पंचकूला सेक्टर-5 में रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 173 कर्मचारियों ने रक्तदान किया। शिविर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, निफा, चंडीगढ़ एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला और ब्लड बैंक पंचकूला सिविल अस्पताल के सहयोग से किया गया। शिविर का उद्घाटन हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत ने किया।
उन्होंने आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। रक्तदान शिविर में हैफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जे. गणेशन का विशेष योगदान रहा। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, हैफेड के उत्पाद एवं बैज देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर हैफेड के उपमंडल अभियंता सत्यवान सिंह धनखड़, अजीत नरवाल, सतीश दहिया, चंद्रमोहन, मुकेश गुप्ता और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के लक्ष्मण सिंह रावत, गुलशन कुमार, सतगुरु प्रसाद, राजेंद्र कौशल, दीपक शर्मा, दिव्या गुप्ता, एनएन पुरी, मक्खन सिंह और अन्य लोग मौजूद रहे।
र