फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथक की शानदार प्रस्तुति और गुलाब की महक से निहाल हुए श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
कथक की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध
विज्ञापन


-टैगोर थियेटर में होली महोत्सव का पहला दिन
-डॉ. विजया लक्ष्मी के ग्रुप नेे कथक नृत्य से जीता दर्शकों का दिल

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर द्वारा आयोजित होली महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को कथक डांस की परफारमेंस से सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर भोपाल की डॉ. विजया लक्ष्मी के ग्रुप ने जब टैगोर थियेटर में होली की परफारमेंस दी तो गुलाब के फूलों की महक से थियेटर महक उठा।
टैगोर में इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. विजया शर्मा के ग्रुप ने ऐसा समां बांधा कि सभी मंत्रमुग्ध हो गए। डॉ. शर्मा रायगढ़ घराने की अग्रणी नृत्यांगना हैं और देश विदेश में अपनी परफारमेंस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत अपने ग्रुप के साथ शिव वंदना से की, जिसमें उन्होंने एक तुम ही हो.. गीत पर मनमोहक नृत्य पेश किया। उन्होंने रायगढ़ घराने का एकल नृत्य से समा बांध दिया। उन्होंने मोहे छेड़ो नाही श्याम ठुमरी पर अपनी जबर्दस्त परफारमेंस से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने बरसे रे बदरिया सावन की पर समूह नृत्य और तराना दीम दीम दीम ताना तेरे ना.. पर शानदार ग्रुप परफारमेंस से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद होली की परफारमेंस का मौका आया तो उसमें होरी होरी होरी..गीत पर गुलाबों के साथ नृत्य के दौरान ऐसी होली खेली गई, जिससे सभी दर्शक निहाल हो गए। इस मौके पर गीता आश्रम कुरुक्षेत्र के महामंडलेश्वर डॉ. शाश्वतानंद गिरी, हरियाणा स्टेट हायर एजूकेशन काउंसिल के चेयरपर्सन डॉ. बीके कुढ़ियाला, संगीत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की पूर्व डीन डॉ. शकुंतला नागर और गोबिंदगढ़ कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नीना सेठ मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें