फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीविजन एप पर मिली 6 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सी-विजिल’ एप पर अब तक 6 लोगों ने भेजी शिकायत
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों के लिए बना एप
100 मिनट में होगा मामले का हल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों के लिए आयोग द्वारा जारी ‘सी-विजिल’ एप पर शुक्रवार तक 6 शिकायतें सामने आईं हैं। इसमें पहला मामला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के अलावा अन्य टैक्सी एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगे पोस्टर व बैनर से संबंधित हैं। शिकायतें मिलते ही निर्वाचन कार्यों में लगे अफसर हरकत में आ गए। सभी मामलों के हल के साथ ही एक मामला प्रोसेस में होने की बात कही जा रही है।
इस बार लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए लोगों को मोबाइल के रूप में एक बड़ा हथियार मिला गया है। अब उन्हें सिर्फ वीडियो क्लिप बनाकर भेजनी होगी। 100 मिनट में उस पर कार्रवाई होगी। सी-विजिल एप पर पहली शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन से संबंधित मिली थी। इसके अलावा तीन शिकायतें रिक्शे और टैक्सी पर विभिन्न लोगों के बैनर व पोस्टर लगे होने की मिली थी। निर्वाचन कार्यालय से जुड़े सूत्रों की मानें तो वीरवार तक मिली शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। इसके अलावा एक शिकायत शुक्रवार को मिली है, जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे काम करता है एप
‘सी-विजिल’ किसी भी व्यक्ति को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है। आमजन इस एप का इस्तेमाल करके कदाचार की घटना को भेज सकता है। 100 मिनट की समय सीमा में अधिकारीगण समस्या का निस्तारण करेंगे। इस एप की सबसे खास बात यह है कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कोई भी व्यक्ति एन्ड्रॉयड आधारित ‘सी-विजिल’ एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें