सैकड़ों लोगों ने सुनी मोदी के मन की बात
पटेल मार्केट में दुकानें बंद कर व्यापारियों ने सुनी मन की बात
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर 15 स्थित पटेल मार्केट में प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, सांसद किरण खेर, मेयर राजेश कालिया, उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी, जिलाध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा, पार्षद राजबाला मलिक, देवेश मौदगिल, सत्यपाल जैन, पार्षद सौरभ जोशी, बीसी पुरी, अवनीश बंसल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टंडन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शहीदों के प्रति संवेदना संदेश से सभी लोगों का मन भर आया। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रमों को सुनने के लिए सदैव किसी न किसी जिले, गली, मोहल्ले, बूथ, मार्केट और पार्टी के कार्यकर्ताओं के घरों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे हैं। टंडन ने कहा कि पीएम के मन की बात को सुनने के लिए लोग अपने कामकाज छोड़कर घरों से बाहर निकले। इतना ही नहीं पटेल मार्केट के दुकानदार भी अपनी दुकानों को बंद करके इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।