ममता जोशी ने शहीद जवानों के परिजनों के लिए दिए एक लाख रुपये
चंडीगढ़। रोज फेस्टिवल में नाटक के बाद डॉक्टर ममता जोशी ने देशभक्ति गीतों से पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने वंदेवातरम् गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद ए वतन.. वतन मेरे आबाद रहे तू... जैसे देशभक्ति गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। ममता जोशी ने शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवार के लिए एक लाख रुपये का चेक सीआरपीएफ कमांडेट बलिहार सिंह को दिया।
फोटोग्राफी प्रतियोगिता में जग साहिल रहे फर्स्ट
फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रोफेशनल कैटेगरी में जग साहिल सैनी पहले स्थान पर रहे। वहीं, अश्वनी राणा दूसरे स्थान पर जबकि जगदीश सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अशोक कुमार और सुमित कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं अमेच्योर कैटेगरी में हरदीप सिंह ढिल्लों पहले स्थान पर, विवेक कंबोज दूसरे स्थान पर जबकि कुमार कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, सुखविंद्र सिंह और अनिश कौरा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
रोज क्वीज में निकित और अनुभव ने मारी बाजी
रोज क्वीज स्कूल प्रतियोगिता में सेक्टर-21 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निकित सिंह और अनुभव सिंह पहले स्थान पर, सेक्टर 22 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मयंक पाल और विनित शर्मा दूसरे स्थान पर जबकि सेक्टर-37 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सोनिका कुमारी और खुशबू तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा कैंबवाला के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की रश्मी और अंजली चौथे स्थान पर रहीं। वहीं, रोज क्वीज कॉलेज प्रतियोगिता में सेक्टर-20 के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन के नीरज और जसपाल सिंह पहले स्थान पर, सेक्टर-20 के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन की सपना और विनिता दोभल दूसरे स्थान पर और पीयू के धीरज और मन्नत शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।