फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने फोन अटेंड कर भिजवाया पानी की टैंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
...जब मेयर बन गए फोन अटेंडेंट
विज्ञापन

- राजेश कालिया ने किया सेक्टर-15 वाटर वर्क्स का औचक दौरा
- आधे घंटे तक 8 लोगों के कंप्लेंट टेलीफोन किए अटेंड
- शिकायत सुन भिजवाए पानी के टैंकर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मेयर राजेश कालिया ने शनिवार को सेक्टर-15 स्थित वाटर वर्क्स पर जाकर कंप्लेंट के टेलीफोन अटेंड किए। मेयर शनिवार रात सवा आठ बजे सेक्टर-15 स्थित कंपलेंट सेंटर में पहुंचे। उन्होंने टेलीफोन अटेंडेंट को कहा कि आप थोड़ा आराम कीजिए, मुझे फोन अटेंड करने दीजिए। इस दौरान शहर के विभिन्न इलाकों से आठ टेलीफोन अटेंड किए और पानी का टैंकर भिजवाए। मेयर करीब आधे घंटे तक कंप्लेंट सेंटर पर फोन अटेंड किए।
डड्डूमाजरा के मकान नंबर 1675 निवासी ने फोन पर घर में पानी न आने की शिकायत की और कहा कि कई घरों में पानी नहीं है तो मेयर ने कहा कि मैं राजेश कालिया बोल रहा हूं तो फोन करने वाले की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

सेक्टर 21 के 1169 से एक वरिष्ठ नागरिक का भी फोन आया कि उनके घर में भी पानी बूंद बूंद आ रहा है। बड़ी दिक्कत हो रही है तो वहां भी पानी भिजवाया। इसके अलावा सेक्टर 27, 44 व अन्य जगहों से पानी न आने की शिकायत मिली।
विज्ञापन

कोटस...
कजौली वाटर वर्क्स की चारों फेजों की लाइन बंद कर दी गई है। वहां पर फेज पांच और छह की इनटेक को जोड़ा जा रहा है। इसके कारण शहर में पानी की किल्लत बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखकर वाटर वर्क्स सेक्टर 15 का औचक दौरा किया गया ताकि पता चल सके कि लोगों की शिकायतें सुनकर उन्हें पानी का टैंकर भिजवाया जा रहा है यानहीं। सभी कर्मचारी वहां पर मुस्तैद थे। यह देखकर खुशी हुई।
-राजेश कुमार कालिया, मेयर, नगर निगम चंडीगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें