फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 घंटे के प्रशिक्षण से 90 विद्वार्थियों को मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीजीसी-11 में कौशल विकास कार्यक्रम को मंजूरी, हर साल 90 युवाओं को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन


तीन कोर्सेज किए जाएंगे शुरू, हर कोर्स में होंगे 30 सीटें

क्रॉसर
5000 से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं पीजीजीसी में
500 से अधिक आउट होते हैं हर साल

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पोस्ट ग्रेजुएट गवर्मेंट कॉलेज (पीजीजीसी) सेक्टर- 11 के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। अब पढ़ाई के साथ साथ विद्यार्थियों को रोजगार भी दिलाया जाएगा। कॉलेज को कौशल विकास कार्यक्रम संचालित करने के लिए मंजूरी मिल गई है। इसके तहत तीन कोर्सेज शुरू किए जाएंगे। इसमें 90 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिसमें 100 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पीजीजीसी कॉलेज में 5000 से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। यहां पोस्ट ग्रेजुएट करने के बाद विद्यार्थी नौकरी की ओर उन्मुख होते हैं। ऐसे में कॉलेज से ही उन्हें प्रशिक्षण दिया जाए तो उन्हें आसानी से कंपनियों आदि में नौकरी मिल जाएगी। इस कॉलेज से हर साल 500 से 600 विद्यार्थी पास आउट होते हैं। इसमें कुछ आर्थिक स्थिति कमजोर वाले विद्यार्थी भी शामिल होते हैं। इसी को ध्यान में रख कर इन विद्यार्थियों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किए जाने का प्रस्ताव कॉलेज ने तैयार किया है। इसे यूटी प्रशासन को भेज दिया गया है। वहां से इसके लिए मंजूरी मिल गई है। कॉलेज में जावा, वेब डिजाइन डेवलपमेंट व एंड्रॉयड कोर्स शुरू होंगे। हर कोर्स में 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। यह प्रशिक्षण 100 घंटे का होगा। प्रशिक्षण के दौरान इन विद्यार्थियों को कुछ आर्थिक मदद भी मिलेगी। प्रशिक्षण पाने के बाद यह युवा रोजगार भी पाएंगे। इसके लिए कैंपस सिलेक्शन की भी व्यवस्था हो रही है।
विज्ञापन


इनसेट

पीयू को भी मिल चुकी है मंजूरी

पीयू में भी कौशल विकास कार्यक्रम चलाए जाने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। इसके तहत 54 नए कोर्सेज शुरू किए जाएंगे। इसमें तकनीक से लेकर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट तक के कोर्स शामिल हैं। इन कोर्सेज पर आठ से नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका लाभ अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगा। इसमें सिख, जैन, मुसलमान आदि युवा शामिल होंगे। प्रशिक्षण के लिए इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षक लगाए जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि नए शैक्षिक सत्र तक यह कोर्स शुरू हो जाएंगे। इन विद्यार्थियों के लिए भी रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन

विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

कौशल विकास कार्यक्रम को मंजूरी मिल गई है। तीन कोर्सेज शुरू किए जाएंगे। इसमें 90 सीटें होंगी। विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने के भी पूरे प्रयास होंगे। इन कार्यक्रमों को चलाने की तैयारियां चल रही हैं। जल्द ही विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
-प्रो. रमा अरोड़ा, प्रिंसिपल, पीजीजीसी सेक्टर- 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें