अमित तलवार को हुआ प्रमोशन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन में तैनात पीसीएस अधिकारी अमित तलवार का प्रमोशन कर आईएएस बना दिया गया है। दिल्ली में हुई यूपीएससी की बैठक मेें कुल सात अफसरों को प्रमोट किया गया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार को इस बारे में बता दिया गया है। अमित तलवार पंजाब से तीन साल के डेपुटेशन पर चंडीगढ़ आए हुए हैं। आईएएस प्रमोट होने पर तलवार को पंजाब में ज्वाइन करना पड़ेगा। इसकी अधिकृत जानकारी यूटी प्रशासन को भी दे गई।