फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ बच् चों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंश मॉडल ऑफ द ईयर ब्वाय बने
विज्ञापन

चार सौ बच्चों ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
चंडीगढ़। वीरवार को रिथम ऑफ द चंडीगढ़ और किड्स ऑफ द मॉडल 2018 डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चंडीगढ़ आर्ट थियेटर की ओर से सेक्टर 23 के बाल भवन में यह आयोजन हुआ। साथ ही किड्स फैशन शो भी हुआ। कार्यक्रम में डॉ. इकबाल सिंह, सोनिका और दीपक डोगरा जज के रूप में मौजूद रहे। 15 साल तक के बच्चों ने सोलो और ग्रुप डांस पेश किया। बच्चों ने फोक, क्लासिकल और वेस्टर्न डांस प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में तीन कैटेगरी शामिल रहीं। कैटेगरी ए में वेस्टर्न और क्लासिकल में पवन ठाकुर और रितविका पहले नंबर पर रहे। कैटेगरी बी और सी में मोहवी चंद और सोमया पहले नंबर पर रहे। कार्यक्रम में लगभग चार सौ बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंश मॉडल ऑफ द ईयर ब्वाय और रोशिता शर्मा मॉडल ऑफ द ईयर गर्ल बनीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें