सेक्टर-47 और बुडै़ल से अवैध कब्जे हटाते 8 ट्रक सामान जब्त किया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम ने अब शहर की सड़कों के साथ बने फुटपाथ पर अवैध कब्जे करके बैठ लोगों को हटाने के लिए एक युद्ध स्तर पर अभियान चला रखा है। शनिवार को ऐसा ही एक अभियान सेक्टर -47 और बुडै़ल गांव के चारों तरफ चलकर निगम ने आठ ट्रक भरकर सामान जब्त किया। एडिशनल कमिश्नर तिलज राज की अगवाई में एसडीओ बलराज छिकारा और अतिक्रमण हटाओ विंग के इंस्पेक्टर मदन लाल शर्मा, निर्मल सिंह आदि ने बुडै़ल के ईदगिर्द बनी सड़क और साथ वाले फुटपाथ पर रखा अवैध सामान जब्त करके 102 लोगों का चालान काटा। इसके साथ निगम की अन्य टीमों ने सेक्टर -47, 35, 34 में भी अभियान चला कर अवैध कब्जा कर बैठे लोगों को उठाया। इस तरह पूरे चंडीगढ़ पर शनिवार को 220 ऐसे लोगों का चालान काटा जोकि फुटपाथ पर कब्जा करके अपनी दुकानदारी चला रहे थे। सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में तो बिना लाइसेंस के अवैध कब्जा करके बैठ 27 लोगों के चालान काटे।
एसीडीओ का कहना कि अब सोमवार से फिर अलग-अलग जगह पर ऐसे ही अभियान चलकर फुटपाथ और सड़कों कब्जा करके दुकानदारी लोगों को हटाया जाऐगा। वहीं मनीमाजरा के समाजसेवी रामेश्वर गिरि का कहना कि मनीमाजरा की फुटपाथ से लेकर सड़क पर लोग अवैध रेहड़ी फड़ी लगाकर बैठे हैं। इनको निगम पता नहीं क्योंकि नहीं उठाता। उनका कहना कि मनीमाजरा बस स्टैंड के पास फुटपाथ के साथ सड़क तक फल बेचने वालों पिछले दो साल से पक्के तौर बैठे है। जिनकी तरफ निगम की टीम कभी देखती तक नहीं है। इसके साथ सरकारी स्कूल की दीवार के साथ बने फुटपाथ, ओल्ड एनएसी ऑफिस की दीवार के साथ सड़क पर रेहड़ी फड़ी वालों का पक्का कब्जा है।
वहीं बस स्टैंड के समाने जो लोगों के बस स्टैंड तक आने जाने के लिए फुटपाथ बना रखा है। उस सब पर रेहड़ी फड़ी वालों ने पक्की दुकान सजा रखी है। यही नहीं यहां सुबह शाम दो शिफ्टों में स्कूल आने वाले बच्चों को भी फुटपाथ पर जगह न मिलने के कारण सड़क पर से चलना पड़ता है। वह भी मुख्य सड़क पर जिस पर बसें, ट्रक और सबसे ज्यादा वाहन निकलते हैं।