फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत, तीन जख्मी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिल्ली से धर्मशाला लौट रहे इनोवा सवार और कैब चालक की सेक्टर-48-49 प्वाइंट पर देर रात टक्कर में घायल 4 व्यक्तियों में कैंसर पीड़ित एक की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कैब चालक कैथल निवासी शकिलदीन को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया।
सेक्टर-49 थाना प्रभारी रंजोत सिंह ने बताया कि इनोवा सवार चारों व्यक्ति दिल्ली निवासी हैं। वे दिल्ली से चंडीगढ़ होकर धर्मशाला जा रहे थे। देर रात करीब 3 बजे सेक्टर-48-49 प्वाइंट पर सामने से आ रहे वैगनार सवार कैब चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इनोवा सवार सलाउद्दीन, मोहम्मद फर्क, मोहम्मद इस्लाम और मोहम्मद नवाब सवार थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रंजोत सिंह ने बताया कि चारों में इलाज के दौरान मोहम्मद नवाब की मौत हो गई। उसका कुछ समय से दिल्ली में कैंसर का इलाज चल रहा था। वहां से जवाब मिलने के बाद ही परिजन उसको हिमाचल, धर्मशाला लेकर जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच में लगी है। मृतक मोहम्मद नवाब जामा मस्जिद, दिल्ली के पास परिवार के साथ रहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें