फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला अफसरों की नियुक्ति में भाई-भतीजावाद नहीं : कैप्टन

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉ अफसरों की नियुक्ति में भाई-भतीजावाद नहीं : कैप्टन
विज्ञापन

सीएम बोले, नियुक्तियां मेरिट और योग्यता के आधार पर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
लॉ अफसरों की नियुक्ति में भाई-भतीजावाद के आरोपों को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पंजाब सरकार की तरफ से हर अधिकारी की नियुक्ति मेरिट के आधार पर की गई है। यह नियुक्तियां करते हुए उम्मीदवारों की प्रोफेशनल योग्यता और अनुभव पर ध्यान दिया गया है।
नई कानूनी टीम में कांग्रेसी नेताओं और सरकारी पदाधिकारियों के रिश्तेदारों को नियुक्त करने संबंधी आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीएम ने कहा कि सभी नियुक्तियां निष्पक्ष तरीके से स्वीकारी गई हैं। नियुक्ति के दौरान हर उम्मीदवार की व्यक्तिगत पृष्ठभूमि, अनुभव और कुशलता को आधार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी तरह ही कांग्रेसी विधायक फतेह सिंह बाजवा की बेटी समेत सभी लॉ अफसरों को नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नियुक्तियों को राजनैतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी भी पेशेवर नियुक्ति में उम्मीदवार के पारिवारिक संपर्क को न आगे आने दिया जाएगा और न ही इस पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से योग्य उम्मीदवार नियुक्ति से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें