फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सात साल से लावारिस पड़े औद्योगिक क्षेत्र के 17 पार्क, एचएसआईआईडीसी को मंजूरी का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। औद्योगिक क्षेत्र के 17 पार्क पिछले सात वर्षों से रखरखाव के अभाव में बदहाल पड़े हैं। पार्कों की देखरेख को लेकर नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के बीच जिम्मेदारी तय नहीं होने से स्थिति लगातार बिगड़ती गई। अब हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने सरकार से इन पार्कों की मेंटेनेंस की जिम्मेदारी मांगी है। एचएसआईआईडीसी के पंचकूला मैनेजर धीरज जोशी ने बताया कि प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है और मंजूरी मिलते ही सड़कों के बाद पार्कों की साफ-सफाई व रखरखाव शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

भारी टैक्स देने के बावजूद उद्योगपति मूलभूत सुविधाओं के अभाव से परेशान हैं। पार्कों की चारदीवारी टूट चुकी है, झूले घास में दब गए हैं और जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है। रात के समय कई पार्क असामाजिक तत्वों के अड्डे बन जाते हैं। उद्योगपतियों का कहना है कि चार-चार सरकारी एजेंसियां होने के बावजूद विकास कार्य प्रभावित हैं और उन्हें समस्याओं के समाधान के लिए सीधे राज्य सरकार का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है।


नगर निगम हर जिम्मेदारी उठाने को तैयार

मुख्यमंत्री सभी प्रमुख विभागों को एक छत के नीचे लाना चाहते हैं। नगर निगम हर जिम्मेदारी उठाने को तैयार है। सभी पार्षद अपने वार्ड का विकास चाहते हैं और बदहाली दूर करने के लिए नगर निगम हर संभव प्रयास कर रहा है। हालांकि एचएसवीपी से 11 सेक्टरों को नगर निगम को स्थानांतरित करने के लिए जो पत्र जारी हुआ है, उसमें फिलहाल औद्योगिक क्षेत्रों का कोई जिक्र नहीं है।- मेयर श्याम लाल बंसल
विज्ञापन




- स्थानीय उद्योगपतियों के साथ बैठक हो चुकी है। कई मुद्दों पर चर्चा हुई। एचएसआईआईडीसी की तरफ से सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी आने के बाद मेंटेनेंस का काम शुरू किया जाएगा।- धीरज जोशी, पंचकूला मैनेजर, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें