फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लाख नगदी और 13 लाख के गहने चोरी

Mon, 21 Oct 2013 01:21 AM IST
अमर उजाला पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-8 में बड़े प्रापर्टी डीलर एवं शराब के ठेकेदार की कोठी में 17 लाख रुपये नगदी और 13 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। जिस वक्त यह घटना हुई, पूरा परिवार शादी समारोह में गया था। प्राथमिक जांच में घर के नौकर को ही आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद वह घर से फरार है। फिलहाल, सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सेक्टर-8 के मकान नंबर 799 में रहने वाले प्रापर्टी डीलर एवं शराब के ठेकेदार विजय कुमार जिंदल शनिवार रात तकरीबन आठ बजे अपने परिवार के साथ सेक्टर-5 में शादी समारोह में गए थे। देर रात करीब डेढ़ बजे जब वापस लौटे तो घर के सभी कमरे खुले थे और उनका नौकर सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) निवासी तपन भी फरार था। मुख्य कमरे मेें अलमारी का लॉक खुला था और उसमें रखी नकदी व गहने गायब थे।

15 साल से था एक ही नौकर
जिंदल ने पुलिस को बताया कि तपन उनके पास करीब 15 साल से काम कर रहा था। जब वे शादी में गए थे तो वह घर पर ही था, लेकिन अब लापता है। विजय जिंदल के मुताबिक, वह जब भी घर से बाहर जाते थे तो अच्छी तरह सभी दरवाजों को ताला लगाकर घर में ही किसी स्थान पर चाबी रख देते थे। इसके बारे में परिवार के अलावा केवल उनके नौकर तपन को ही जानकारी होती थी।
विज्ञापन


तपन के साथी भी हो सकते हैं शामिल
पुलिस के मुताबिक, तपन के साथ इस वारदात को अंजाम देने में उसके अन्य साथी भी हो सकते हैं। अकेले तपन इस वारदात को अंजाम नहीं दे सकता, क्योंकि वह पुराना नौकर है। उसके किसी साथी ने ही उसे वारदात के लिए उकसाया होगा। फिलहाल, पुलिस की अलग-अलग टीमें वारदात को सुलझाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें