फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तीन मंडियों से 16590 मीट्रिक टन गेहूं और 636 मीट्रिक टन सरसों की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा मंडियों से अब तक 16590 मीट्रिक टन गेहूं और 636 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। 631 मीट्रिक टन सरसों और 4419 मीट्रिक टन गेहूं का अब तक उठान किया जा चुका है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा पंचकूला, बरवाला और रायपुररानी स्थित अनाज मंडियों में गेहूं और सरसों की खरीद की जा रही है।
उन्होंने बताया कि 16590 मीट्रिक टन गेहूं में से 7150 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद रायपुररानी अनाज मंडी से, 8950 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद बरवाला अनाज मंडी से और 490 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद पंचकूला अनाज मंडी से की गई है। इसी प्रकार 636 मीट्रिक टन सरसों में से रायपुररानी अनाज मंडी से 386 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हैफेड द्वारा, बरवाला अनाज मंडी से 38 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा और 212 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हैफेड द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हैफेड द्वारा 598 मीट्रिक टन सरसों का उठान किया गया, जिसमें से 386 मीट्रिक टन सरसों रायपुररानी अनाज मंडी तथा 212 मीट्रिक टन सरसों बरवाला अनाज मंडी तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा बरवाला अनाजमंडी से 33 मीट्रिक टन सरसों का उठान किया गया। 4419 मीट्रिक टन गेहूं में से हैफेड द्वारा रायपुररानी अनाज मंडी से 1971 मीट्रिक टन गेहूं और वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा बरवाला अनाज मंडी से 2300 मीट्रिक टन और हैफेड द्वारा पंचकूला अनाज मंडी से 148 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें