फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय हड़ताल आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल आज से
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्स के पदाधिकारियों की हुई बैठक
कहा, हड़ताली कर्मचारी शिवालिक व्यू होटल के साथ लगते ग्राउंड में रैली करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर 2004 के बाद भर्ती कर्मचारियों पर लागू न्यू पेंशन स्कीम रद्द कर पुरानी पेंशन लागू करने, डेलीवेज, वर्कचार्ज, कांट्रैक्ट, आउटसोर्स हर प्रकार के कर्मचारियों को पक्का करने, नियमित भर्ती शुरू करने, कम से कम वेतन 18000/- प्रति महीना देने व सभी के लिए 6000/- रुपये प्रति माह पेंशन देने, श्रम कानून में मजदूर विरोध संशोधन रद्द करने, मृतक कर्मियों के आश्रितों को पंजाब की तर्ज पर नौकरी देने भर्ती व प्रमोशन के नियमों में संशोधन करने, यूटी इंप्लाइज सेल्फ फाइनेंसिंग हाउसिंग स्कीम के सफल उम्मीदवारों को उस समय की दरों पर ही मकान देने व ड्रा में असफल रहे कर्मियों के लिए भी स्कीम शुरू करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में 8 व 9 जनवरी 2019 को की जा रही दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की तैयारी कर ली गई है।
इस संबंध में फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्स के पदाधिकारियों की बैठक में चर्चा हुई। फेडरेशन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि बिजली, पानी, सड़क हॉर्टिकल्चर सहित अन्य विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि यूटी एमसी तथा अन्य संस्थानों की करीब 25 विभागों की यूनियनों के बड़ी संख्या में कर्मचारी हड़ताल में हिस्सा लेकर सेक्टर 17 के शिवालिक होटल के साथ वाले ग्राउंड में विशाल रैली करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोऑर्डिनेशन कमेटी का धरना आज
कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स के बैनर तले नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना देंगे। कमेटी के संयोजक अश्वनी कुमार ने बताया कि बड़ी संख्या में यूटी प्रशासन और नगर निगम के कर्मचारी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें