फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हजार वेंडरों का ड्रा कब होगा आज की बैठम में तय होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चार हजार वेंडरों के लिए कब होगा ड्रा, आज होगा तय
विज्ञापन

सबहेड
टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में लिया जाएगा फैसला

नीरज कुमार
चंडीगढ़। चार हजार वेंडर शहर के किस सेक्टर, कालोनी या गांव में बने वेंडिंग जोन में बैठेंगे, यह ड्रा के जरिए तय होगा। यह ड्रा किस तारीख को होगा, इस पर फैसला बुधवार को होने वाली टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता नगर निगम कमिश्नर केके यादव करेंगे। बैठक में एक ही एजेंडा वेंडरों के लिए ड्रॉ की तिथि और समय का रहेगा। इस दौरान इस पर भी फैसला किया जाएगा कि कहां-कहां ड्रा होगा। शहर में सर्वे के अनुसार 9300 से भी अधिक वेंडर शहर के विभिन्न सेक्टरों में बैठे हैं। इन्हीं वेंडरों में से 4000 वेंडरों के लिए जगह तय करने के लिए ड्रा निकाला जाएगा। ड्रा के दौरान दो डब्बे में पर्चियां रखी जाएंगी। इनमें से एक डब्बे में सेक्टर और दूसरे डब्बे वेंडर का नाम होगा। ड्रा में नाम और सेक्टर आने पर उस वेंडर का जगह का पता चल जाएगा और निश्चित समय में उक्त वेंडर ड्रा में तय जगह पर जाकर अपना सामान बेच सेकेगा।

शहर में 46 जगहों पर बैठेंगे वेंडर
नगर निगम की ओर से शहर में स्ट्रीट वेंडर्स को 46 जगहों पर बैठाना तय किया गया है। इसके लिए नगर निगम द्वारा तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। जहां इन स्ट्रीट वेंडर्स को बैठाना है, उन जगहों की नगर निगम ने मार्किंग करा दी है।
विज्ञापन


कहां कितने वेंडर बैठाए जाएंगे
सेक्टर 7 में 355, सेक्टर 8 में 25, सेक्टर 9 में 70, सेक्टर 10 में 30, सेक्टर 11 में 20, सेक्टर 15 में 1800, सेक्टर 16 में 100, 19 में 164, सेक्टर 21 में 60, सेक्टर 22 में 138, सेक्टर 23 में 215, सेक्टर 24 में 81, 25 पुनर्वास कालोनी में 275, सेक्टर 28 में 82 वेंडर बैठाए जाने हैं। सेक्टर 29 में 110, सेक्टर 30 में 60, सेक्टर 31 में 60, सेक्टर 32 में 106, सेक्टर 33 में 182, सेक्टर 35 में 62, सेक्टर 36 में 106, सेक्टर 38 में 180, सेक्टर 39 में 172, सेक्टर 40 में 52, सेक्टर 41 में 215, सेक्टर 42 में 135, सेक्टर 44 में 100, सेक्टर 45 में 410, सेक्टर 46 में 160, सेक्टर 47 में 100, सेक्टर 48 में 220, सेक्टर 49 में 210, सेक्टर 50 में 130, सेक्टर 51 में 210, सेक्टर 52 में 130, सेक्टर 53 में 1000, सेक्टर 56 में 700, धनास कलोनी में 1500, मलोया में 1161, आईटी पार्क में 562, मनीमाजरा में 150, मलोया पुनर्वास कालोनी में 60, खुड्डा लाहोरा और खुडडा जस्सू में 90, डड्डूमाजरा कालोनी में 70, धनास पुनर्वास कालोनी में 135 और मौलीजागरां में 87 वेंडर्स को बैठाया जाना है।
विज्ञापन



कोटस...
ड्रा में उन्हीं वेंडरों को शामिल किया जा रहा है, जिन्होंने अपना लाइसेंस फीस जमा करा दी है। जिन लोगों ने लाइसेंस फीस जमा नहीं कराई है, वे ड्रा में शामिल नहीं होंगे। जिन लोगों ने फीस जमा नहीं कराया है, उनके बारे में क्या करना है, इस पर भी टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में चर्चा होगी।
-वीएन शर्मा, मेंबर, टाउन वेंडिंग कमेटी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें