फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलियाई दल पीयू को देगा हर सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू को हरसंभव सहयोग देगा ऑस्ट्रेलिया
विज्ञापन


- 17 ऑस्ट्रेलियाई स्टूडेंट का दल पहुंचा पीयू, रिसर्च में सहयोग करने का दिया आश्वासन
- वीसी ने कहा, समग्र विकास के लिए आपसी तालमेल जरूरी

फोटो---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया के स्टूडेंट्स का एक दल पीयू पहुंचा। उन्होंने यहां पीयू के स्टूडेंट्स से मुलाकात कर रिसर्च से लेकर हर क्षेत्र में सहयोग का आश्वासन दिया। स्टूडेंट ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर वीसी प्रो. राजकुमार ने कहा कि समग्र विकास के लिए जरूरी है कि सभी मिलजुलकर काम करें। रिसर्च में गहराई को लेते हुए सभी को आगे बढ़ना होगा। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स की तारीफ करते हुए कहा कि ज्ञान बांटने ही ज्ञान बढ़ता है। ऑस्ट्रेलियाई स्टूडेंट्स ने मानवाधिकारों व कर्तव्यों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने लिंग न्याय को बढ़ावा देने पर बल दिया। कहा कि शिक्षा के जरिये सशक्तीकरण संभव है। प्रोफेसर पाम राजपूत ने ऑस्ट्रेलिया व इंडिया में महिलाओं की स्थिति को डाटा के माध्यम से सबके समक्ष रखा। उन्होंने एकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया। अध्यक्ष डॉ. नमिता गुप्ता ने भी शैक्षिक सत्र के बारे में जानकारी दी। साथ ही अधिकारियों के प्रति जागरुक किया। इस मौके पर डीन इंटरनेशनल स्टूडेंट्स प्रोफेसर दीप्ति गुप्ता, रिसर्च प्रमोशन सेल के निदेशक प्रोफेसर रामजित जोहल, प्रोफेसर इमैनुअल नाहर, प्रो. नीना कप्लाश आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें