फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात किलो सोने के सा थ युवक हुआ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सात किलो सोना प्रेस में छिपाकर लाता युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बठिंडा के युवक से 2.10 करोड़ का सोना बरामद
दुबई की फ्लाइट से आया था, डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम को मिली थी गुप्त सूचना
चेकिंग के दौरान प्रेस के अंदर से सिल्वर कोटेड गोल्ड पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रेस में 2.10 करोड़ रुपये का सात किलो सोना छिपाकर लाते बठिंडा निवासी युवक अमनदीप सिंह को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। युवक को टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को पकड़ा है। एयरपोर्ट पर यह दूसरी बार सबसे अधिक सोना पकड़ा गया है।
सुबह 10.25 बजे इंडिगो की दुबई जाने वाली फ्लाइट एयरपोर्ट पर उतरी। फ्लाइट उतरने से पहले डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस, कस्टम और सीआईएसएफ को यह जानकारी मिली थी कि फ्लाइट से सात किलो सोना लेकर एक युवक आ रहा है। इस वजह से एयरपोर्ट पर चेकिंग की गई। अमनदीप जैसे ही एक्सरे मशीन के सामने आया तो उससे पूछा गया कि कोई सोने की वस्तु तो नहीं है। उसने मना कर दिया।
विज्ञापन

जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें कपड़े प्रेस करने वाली दो मशीनें मिलीं। उनके अंदर सिल्वर कोटेड दो सोने की प्लेटें मिलीं। अमनदीप इस संबंधी कागज नहीं दिखा सका। युवक को डायरेक्टोरेट आफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों की मानें तो पूछताछ में उसने बताया कि उसे एयरपोर्ट के बाहर आकर यह सोना किसी अजनबी को देना था। वह उसे फोन करता। इसके बाद वह सोना उस व्यक्ति को सौंपकर दोबारा दुबई लौट जाता। सात किलो सोने की कीमत 2.10 करोड़ आंकी गई है। युवक को हिरासत में लिया गया है। उसे बुधवार जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि इस वर्ष 29 जनवरी को 8.164 किलोग्राम सोना पकड़ा गया था। यह सोना 2.63 करोड़ रुपये का था। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को दूसरी बार यह सबसे अधिक सोना पकड़ा गया है। इसके पहले भी सोने की तस्करी लगातार एयरपोर्ट से की जा रही है। हाई सिक्योरिटी के कारण हर बार सोना तस्कर यहां पर सफल नहीं हो पाए हैं। नया एयरपोर्ट होने और गल्फ कंट्री की फ्लाइट चलने के कारण यहां से तस्करी शुरू हो गई है।

बॉक्स
कब-कब तस्कर पकड़े गए
12 जून, 2018 को लुधियाना का एक व्यक्ति 21.66 लाख रुपये का सोना शरीर में छिपाकर लाया था।
22 जून, 2018 कोे 87 लाख का 1.984 किलोग्राम सोना शरीर में छिपाकर दो आरोपी लाए थे। इनकी पहचान अमृतसर निवासी राजेश महेंदू और दिल्ली निवासी रोहित सोनी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

26 जून, 2018 को 933 ग्राम सोना पकड़ा गया था। इसकी कीमत 28 लाख रुपये आंकी गई।
2 जुलाई, 2018 को दिल्ली की रहने वाली महिला जीनत खातून 1.145 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार हुई थी। वह बैग में सिलकर 35.50 लाख रुपये का सोना लेकर आई थी।
12 जनवरी, 2018 को 30 लाख रुपये के सोने के साथ लुधियाना के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।
2 जनवरी, 2018 को 468 ग्राम सोने के साथ दिल्ली का अर्जुन खान पकड़ा गया। इसकी कीमत 13.5 लाख रुपये थी।
17 दिसंबर, 2017 को एक किलो सोने के साथ एक युवक गिरफ्तार किया गया था।
8 दिसंबर, 2017 को 2.9 किलोग्राम सोने के साथ युवक गिरफ्तार हुआ था। युवक के पास से 80 लाख की कीमत का सोना पकड़ा था।
25 अक्तूबर, 2017 को 17 लाख का 600 ग्राम सोना पकड़ा गया था।
17 अक्तूबर, 2017 को 1.4 किलो गोल्ड बिस्किट के साथ जालंधर के युवक को गिरफ्तार किया गया था। इसकी कीमत 39 लाख थी।
27 जुलाई, 2016 को 350 ग्राम सोना पकड़ा गया था। यह सोना 10 लाख का था। इसे काफी मग और लंच बॉक्स में छिपाया गया था।
13 जुलाई, 2016 को 15 लाख का 540 ग्राम सोना पकड़ा गया था। इसे सूटकेस से रिकवर किया गया था।
10 जुलाई, 2016 को 407 ग्राम सोना महाराष्ट्र के एक व्यक्ति से बरामद किया गया। इसकी कीमत 11 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें