7200 फीट रनवे का काम हुआ पूरा
यात्रियों को मई के बाद मिलेंगी अन्य डेस्टिनेशन की फ्लाइट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रनवे अपग्रेडेशन का काम 7200 फीट पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण में 3600 फीट का काम पूरा किया जाएगा। इसके बाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रियों को मई के बाद इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट मिलेंगी।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन एक जून से बढ़ जाएगा। रनवे रिपेयर का काम इस बार 31 मई के अंदर पूरा कि या जाएगा। 3600 फीट रनवे को लंबा और चौड़ा बनाया जाएगा। इसके बाद बड़े विमानों का आवागमन ठीक हो जाएगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर दीपेश जोशी ने बताया कि रनवे का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। मई के बाद अन्य फ्लाइट्स शेड्यूल में आ सकती हैं।