फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति कोविंद के साथ चार गवर्नर समेत 60 लोगों ने किया डिनर

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति के साथ डिनर में 4 गवर्नर समेत 60 शख्सियतें शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब राजभवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के चंडीगढ़ आगमन पर मंगलवार को डिनर रखा गया। इसमें राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविंद, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर व उनकी पत्नी, हरियाणा के गवर्नर प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम दास जी टंडन, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद किरण खेर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों समेत 60 लोग शामिल थे।
विज्ञापन


डिनर में रखा गया पसंद का विशेष ख्याल
राष्ट्रपति कोविंद के डिनर का खास बंदोबस्त किया गया था। इसमें 7 तरह की सब्जियां, दो तरह के सूप, पंाच किस्म के स्टार्टर, दो तरह की दाल, 6 किस्म की रोटी शामिल थी। गाजर व बूंदी का हलवा, जलेबी खास तौर पर बनाई गई थी। राष्ट्रपति को आलू गोभी और ब्रोकली की सब्जी खास पसंद है, जिसका डिनर में बंदोबस्त किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें