चंडीगढ़ के गुरमीत विरदी फिर टॉप पोजिशन पर
चंडीगढ़।
रेन फॉरेस्ट चैलेंज इंडिया-2017 में सिटी ब्यूटीफुल के गुरमीत विरदी बुधवार को दूसरे स्थान पर फिसलने के बाद वीरवार को फिर से तीसरे राउंड के बाद टॉप पोजिशन हासिल करने में कामयाब रहे।
मोटर स्पोर्ट्स का यह सबसे बड़ा इवेंट गोवा में चल रहा है। इसमें देशभर से मोटर स्पोर्ट्स की टॉप रैंकिंग की टीमें शिरकत कर रही हैं। यहां पर जीतने वाली भारतीय टीम को मलेशिया में होने वाले सबसे बड़े इवेंट रेन फॉरेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करना है। इस इवेंट में विश्वभर से मोटर स्पोर्ट्स की नामी टीमें शिरकत करेंगी। गोवा में हो रहे रेन फॉरेस्ट चैलेंज इंडिया-2017 में सिटी ब्यूटीफुल के गुरमीत विरदी अपने को ड्राइवर कृपाल सिंह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। तीसरे दिन यह जोड़ी कुल 1072 अंक लेकर पहले स्थान पर पहुंच गई। वहीं दूसरे राउंड में लीड कर रहे बंगलूरू ऑफरोड ड्राइवर्स एसोसिएशन के संतोष और उनके को ड्राइवर पृथ्वीराज वीरवार को दूसरे स्थान पर पहुंच गए।