फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख की जद में आएंगे चिकित्सा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी आंख की जद में आएंगे चिकित्सा केंद्र
विज्ञापन

-166 केंद्रों में लगेंगे 4172 सीसीटीवी कैमरे
-अस्पतालों की आंतरिक सुरक्षा के साथ मरीजों के सही उपचार का होगा आंकलन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा सरकार अस्पतालों की आंतरिक सुरक्षा पुख्ता करने के साथ मरीजों के सही उपचार का आंकलन करने जा रही है। इसके लिए 166 चिकित्सा केंद्रों में 4172 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन केंद्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उपमंडल अस्पताल और जिलों के नागरिक अस्पताल शामिल हैं। 20 जिला नागरिक अस्पतालों में 960, 36 उपमंडल अस्पतालों में 792 व 110 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 2420 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। कैमरे स्थापित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निविदाएं मांग ली हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि कैमरों के लगने से अस्पतालों में न केवल चोरी की वारदात पर अंकुश लगेगा, बल्कि मरीजों के साथ चिकित्सकों के व्यवहार व उपचार की भी पूरी जानकारी प्राप्त होती रहेगी। इसके अलावा चिकित्सकों के साथ असामाजिक तत्वों के दुर्व्यवहार का आसानी से पता लग सकेगा।
विज्ञापन


बॉक्स
स्नातकोत्तर चिकित्सकों की 72 सीटें बढ़ाईं
हरियाणा सरकार ने पंडित भगवत दयाल शर्मा पीजीआईएमएस रोहतक में स्नातकोत्तर चिकित्सकों की 72 सीटें बढ़ाई हैं। केंद्र सरकार की अनुमति से इन सीटों में इजाफा किया गया है। अनिल विज ने कहा कि इससे प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर किया जा सकेगा। इसमें एमएस आर्थोपेडिक की 5 सीटें, एमडी डर्मावेन लेपरोसी की 2 सीटें, एमडी रेसपीरेट्री मेडिसन की 2 सीटें, एमडी नेत्र विशेषज्ञ की 5 सीटें, एमएस स्त्री रोग की 8 सीटें, एमडी रेडियो डायग्नोसिस की 6 सीटें, एमडी पीडियाट्रिक्स की 9 सीटें, एमडी मनोरोग चिकित्सक की 8 सीटें और एमडी एनेस्थीसियोलोजी की 26 सीटें शामिल हैं। इससे पहले सरकार भगत फूल सिंह राजकीय महिला चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस की सीटों को 100 से बढ़ाकर 150 कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें