पिंजौर। शराब ठेके से अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर गल्ले से 16 हजार रुपये नकदी चुरा ली। शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि वह जयकालिका फर्म में हिस्सेदार है। उसकी फर्म का एक शराब ठेका रत्तपुर में स्थित है। ठेके पर सुनील कुमार और प्रमोद कुमार निवासी जिला कांगड़ा सेल्समैन का काम करते हैं। सुनील कुमार ने उन्हें बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठेके की चादर फाड़ कर ठेके के अंदर घुसकर गल्ले में रखे करीब 16 हजार रुपये चुरा लिए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।