पंचकूला। सेक्टर-12 के एक मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवर समेत 10 हजार की नकदी चोरी होने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। संदीप सिंगला ने बताया कि कपिश राठी को मकान किराया पर दिया था। शुक्रवार की सुबह नौकरानी काम करने आई तो मकान के दरवाजे की कुंडी टूटी थी। घर के अंदर देखा तो समान बिखरा था। आलमारी में रखे सोने के जेवर और 10 हजार रुपये गायब थे। सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मकान मालिक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।