फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 में जीएसटी संग्रह में 16% की वृद्धि : चीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने मंगलवार को कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान नवंबर 2025 तक प्रदेश के जीएसटी संग्रह में 16.03% की बढ़ोतरी हुई है। जीएसटी के रूप में सरकार को 17,860.09 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। साथ ही आबकारी राजस्व भी 7,401 करोड़ रहा है।
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने बताया कि एकमुश्त निपटारा स्कीम-2025 एवं आधुनिक डाटा एनालिटिक्स के माध्यम से टैक्स चोरी को रोकने में भी बड़ी सफलता हासिल की है। जीएसटी संग्रह में पिछले साल की तुलना में 2,467.30 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। सितंबर 2025 में जीएसटी दरों में हुई बदलावों के बावजूद विभाग की नीतियों के कारण टैक्स प्राप्ति स्थिर रही।
इसके साथ ही वैट एवं सीएसटी संग्रह 5,451.76 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल से 3.35% अधिक है। आबकारी नीति 2025-26 के तहत 11,020 करोड़ रुपये का वार्षिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही शराब की तस्करी एवं अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत इस साल 3,860 एफआईआर दर्ज की गईं और 3,795 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने बताया कि एकमुश्त निपटारा स्कीम-2025 के तहत 18 दिसंबर 2025 तक 3,574 मामलों का निपटारा करके 52 करोड़ की वसूली की गई है और व्यापारियों को टैक्स में बड़ी राहत दी गई है। टैक्स इंटेलिजेंस यूनिट की मदद से 344.06 करोड़ का टैक्स एवं जुर्माना वसूला है। इसके अलावा जीएसटीआर-3बी रिटर्न न भरने वालों पर निगरानी रखकर 2,185.96 करोड़ जमा करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें