पंचकूला। हरियाणा सरकार की ओर से वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को दून पब्लिक स्कूल सेक्टर -21 में सैंड आर्ट शो तथा जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनएसबी प्रोडक्शन मुंबई की तरफ से आए कलाकार सर्वम पटेल ने रेत की कला के माध्यम से गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह के जीवन, धर्म की रक्षा और शौर्य को बेहतरीन ढंग से दिखाया।
इस अवसर पर वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में जिला के 66 स्कूलों से 159 छात्र व छात्राओं ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने चार भाषाओं- हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी व संस्कृत भाषा में निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी संध्या छिकारा ने उपस्थित बच्चों को संबोधित किया। इस अवसर पर दून पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल वंदना, डीन कैप्टन संजय आनंद, निदेशक डाॅ. सुनिता आनंद, जिला के विभिन्न स्कूलों से अध्यापकों, दून स्कूल का स्टाफ तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।