फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त उपायुक्त मुकेश आहूजा ने संभाला पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला के नवनियुक्त उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण किया। आहूजा 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह चरखी दादरी में उपायुक्त के पद पर तैनात थे। अब वह डॉ. बलकार सिंह के स्थान पर पंचकूला के नए उपायुक्त बने हैं। लंबा प्रशासनिक अनुभव अर्जित कर चुके मुकेश कुमार आहूजा ने पंचकूला, अंबाला व चंडीगढ़ मुख्यालय समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभिन्न पदों पर सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने पूर्व उपायुक्त डॉ. बलकार सिंह से पंचकूला के भौगोलिक और प्रशासनिक मामलों पर चर्चा की। इससे पूर्व जिले में पहुंचने पर अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह और नगराधीश गगनदीप ने नवनियुक्त उपायुक्त का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें