पंचकूला। दसवीं के सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-25 निवासी सोहन लाल ने बताया कि उसने अपने पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए सेक्टर-34 पासपोर्ट ऑफिस में जमा करवाए थे। जब सोहन लाल पासपोर्ट दफ्तर गए थे तो उन्हें पता चला कि उनके सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर दूसरा कोई व्यक्ति अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन कर चुका है। इसके बाद सोहन लाल ने चंडीमंदिर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई जिले सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। पुलिस की ओर से मामले की तफ्तीश की जा रही है। जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पासपोर्ट बनवाने केे मामले में पासपोर्ट दफ्तर से कागज लिए जाएंगे। जो भी व्यक्ति इसमें शामिल होंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।