फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से 26 हजार की नगदी से बने नोटों के हार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। अज्ञात चोरों ने मनियारी की दुकान का ताला तोड़ कर उसमें रखे नोटों से बने हुए हार चोरी कर लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता दीपचंद निवासी गुरुद्वारा रोड मुख्य बाजार पिंजौर ने बताया कि उसका दुकान के ऊपर ही मकान है। रविवार की रात वह करीब साढ़े 9 बजे अपनी दुकान के शटर को ताला लगाकर सोने चला गया। दीपचंद ने बताया कि रात करीब 12 बजे तक वह घर में जागता रहा और उसके बाद सो गया। अगली सुबह उसके पड़ोसी ने जानकारी दी कि उसकी दुकान के शटर पर लगा हुआ ताला टूटा हुआ है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने दुकान में आ कर देखा तो अज्ञात चोर करीब 26 हजार नगदी से बने नोटों के हार चुरा कर मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि चोरी हुए रुपयों के हार में 100, 50, 20 और 10 रुपयों के नोट थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें