पंचकूला। 25 अगस्त 2017 को डेरा प्रमुख गुरमीत राम सिंह को दोषी ठहराने के बाद पंचकूला में हुई हिंसा के मामले में सोमवार को पंचकूला की एक अदालत में सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जाना था, परंतु पुलिस की ओर से चालान पेश नहीं किया गया। जिसके चलते मामले में सुनवाई टाल दी गई। बचाव पक्ष के वकील सुरेश रोहिला ने बताया कि आज आरोप तय करने के लिये बहस शुरू की जानी थी, लेकिन पुलिस की ओर से तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश नहीं किए गए, जिसके चलते मामले की सुनवाई 29 जुलाई तक टाल दी गई। सोमवार को सुनवाई के दौरान जेल में बंद हनीप्रीत सहित 6 आरोपी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए, जबकि 33 प्रत्यक्ष रुप से पेश हुए, एक आरोपी को पेशी से छूट मिली थी।